हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें आतंकियों की घ...

    आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 14 आतंकी मारे

    Intrusion, Attempt, Terrorists, killed, Soldier, Indian Army, India

    श्रीनगर: सिक्युरिटी फोर्सेज ने कश्मीर में लगातार तीसरे दिन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान 14 आतंकी मारे गए। शनिवार सुबह कश्मीर के गुरेज सेक्टर में फायरिंग में एक आतंकी मारा गया। मौके से हथियार बरामद हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। उधर, लाल चौक में भी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सिक्युरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। शुक्रवार को उड़ी सेक्टर में 6 और गुरुवार को नौगाम में 7 आतंकी मारे गए थे।

    इस साल एलओसी पर 25 बार घुसपैठ की कोशिश

    आर्मी के मुताबिक, इस साल एलओसी पर 25 बार घुसपैठ की कोशिश की गई। इस दौरान कुल 44 हथियारबंद घुसपैठिए मारे गए। नौगाम में गुरुवार को चले एनकाउंटर में 7 आतंकी मार गए थे। एक जवान शहीद हुआ था, जबकि 2 जख्मी हुए थे। सिक्युरिटी फोर्सेज ने पिछले कुछ दिनों से कुपवाड़ा, नौगाम, माछिल और बारामुला के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन रुक-रुक कर जारी रखा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।