हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home अन्य खबरें 100 फीट गहरी ...

    100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 9 की मौत

    Bus, Fall, Ditch, Died, Accident, High Speed, Wounded

    बीड: महाराष्ट्र के बीड में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। बस पुणे से लातूर जा रही थी। स्पीड ज्यादा होने के चलते ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और बस खाई में गिर गई।

    हाईस्पीड के चलते ड्राइवर नहीं कर पाया कंट्रोल

    जानकारी के मुताबिक, सागर ट्रैवल्स की बस पुणे से लातूर जा रही थी। हाईस्पीड के चलते ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।