हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारतीय सेना क...

    भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Firozabad News
    Firozabad News: भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद में भाजपा नेताओं ने रविवार शाम साढ़े 6 बजे से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिक, व्यापारी, महिलाएं सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर से शुरू होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा स्थित शहीद स्मारक के पास जाकर सम्पन्न हुई, जहां लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

    तिराहा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा में सैनिकों के साहस के चित्र लेकर चल रहे थे। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, सतीश यादव, अरविंद पचौरी, अश्वनी माथुर, नगर पूर्व नगरध्यक्ष विदरेश गुप्ता, सभासद शिवम यादव अप्पू,

    गगन कठेरिया, मोहित यादव, संदीप श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, राजू सिंह कुशवाह, जीतू यादव, शेखर अग्रवाल, समाजसेवी अंकुर वर्मा, रामनरेश कटारा, अजित सिंह, अरविंद गुप्ता, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुशील यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जैन, नीता धनगर, आशा भट्ट, सुनीता बंसल, समाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मयंक तिवारी, अरूण गुप्ता, सोनी गंभीर, आनंद यादव, प्रिंस जैन आदि थे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– पाकिस्तानी जासूस देवेंद्र से पूछताछ के लिए एनआईए टीम पहुंची कैथल