हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड मौक्स और निति...

    मौक्स और नितिशा ने स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा का बढ़ाया मान

    Dehradun News
    Dehradun News: मौक्स और नितिशा ने स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा का बढ़ाया मान

    देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के खिलाड़ियों का जलवा | Dehradun News

    • दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता
    • इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब दो हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा (हरियाणा) के बच्चों का जलवा रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन इस स्कूल के बच्चों ने चार पदक हासिल किए, जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। Dehradun News

    प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालक (15-17 वर्ष) 45 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के खिलाड़ी मौक्स ने स्वर्ण पदक जीता। गर्ल्स कैडेट (12-14 वर्ष) 44 किलो भार वर्ग में सान्वी ने रजत, जबकि इसी आयु में 33-37 भार वर्ग में नितिशा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया। इसी तरह, ब्वायज कैडेट (12-14 वर्ष) में पुमसे में सक्षम नौटियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा से जुड़े ताइक्वांडो कोच रविन्द्र सैनी ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चे विभिन्न खेल प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ताइक्वांडो के लिए तो बाकायदा इंडोर स्टेडियम तक बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से कुल 80 बच्चे विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं, जिनमें 17 बच्चे सिरसा डेरा के हैं। उन्होंने बताया कि 23-25 मई को फतेहाबाद रतिया में हरियाणा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा की टीम ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। Dehradun News

    इस प्रतियोगिता में कुल 20 पदक जीते थे, जिनमें 10 स्वर्ण, 6 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कोच रविन्द्र सैनी ने बताया कि हरियाणा ताइक्वांडो की टीम हरियाणा ताइक्वांडो एसोसिसचिव के सचिव विनोद सैनी के नेतृत्व में उत्तराखंड आई है। टीम के साथ आए प्रतिनिधियों में कोच हरजिंदर सिंह के अलावा अशोक कुमार, मोनिका भी शामिल हैं। Dehradun News

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: गांव किरढ़ान की डेयरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा