हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लोहार माजरा क...

    लोहार माजरा के निकट 13 एकड़ में बनने जा रही नंद बाबा गौशाला के लिए हुआ भूमि पूजन यज्ञ

    Pehowa
    Pehowa लोहार माजरा के निकट 13 एकड़ में बनने जा रही नंद बाबा गौशाला के लिए हुआ भूमि पूजन यज्ञ

    पिहोवा। गांव लोहार माजरा में रविवार को नंद बाबा गौशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा व विमल शर्मा ने विधि विधान से हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र मयंक शर्मा की सोच है कि गोवंश के लिए बेसहारा शब्द प्रयोग ना हो। सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त चोटिल गोवंश को देखकर मयंक के मन में भाव आया कि गौ सेवा के लिए प्रयास किया जाए। गांवों में कब्जे युक्त गोचरान की भूमि को मुक्त करना आसान कार्य नहीं है। इसलिए मयंक शर्मा ने अपने प्रयास से 13 एकड़ जमीन खरीद कर इस पर गौशाला के निर्माण का निर्णय लिया है। उसी के चलते आज यहां भूमि पूजन किया गया।

    गौ सेवक सुशील गुप्ता ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन भी इस पुण्य कार्य में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से यज्ञ में आहुति डाली और चारदीवारी के कार्य का शिलान्यास करवाया। गांव लोहार माजरा से कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि गांव के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि यहां की भूमि इस पवित्र कार्य के लिए लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यूनियन भी मयंक शर्मा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस निर्माण कार्य को पूरा करवाने में सहयोग करेगी। वहीं गौशाला महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और गौ रक्षा दल के प्रधान निखिल बजाज ने कहा कि प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को मयंक शर्मा जैसे युवाओं से सीख लेते हुए समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति पूर्व चरेमन देवी दयाल, रमेश शर्मा, गौशाला सेवासमिति प्रधान सतीश शर्मा, पूर्व सरपंच नारायण शर्मा, ईश्वर शर्मा, रतन सिंह चौपड़ा, विकास राणा, जितेंद्र शर्मा, सतीश सैनी, जसविंदर सिंह राज, मनजीत सिद्धू, संजय, प्रवीण, अजय बजाज, संदीप, जगमाल, तुषार शर्मा व रोहित बागड़ी आदि व समस्त गौ सेवक मौजूद रहे।