रोसारियो (अर्जेंटीना) (एजेंसी)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूनार्मेंट के अपने पांचवें मुकाबले में नियमित समय में 2-2 से ड्रा के बाद हुए शूटआउट में उरुग्वे को 3-1 से हराया। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की उप-कप्तान हिना ने (10वें) और लालरिनपुई ने (24वें) मिनट में मैच की शुरूआत में गोल दागे। गीता, कनिका और लालथंतलुगी ने शूटआउट में गोलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत ने 10वें मिनट हिना के गोल से शानदार शुरू की, इसके बाद लालरिनपुई ने 24वें मिनट में गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफटाइम तक भारत के पास 2-0 की बढ़त थी। उरुग्वे ने अंतिम क्वार्टर में इनेस डी पोसादास ने 54वें मिनट और इसके बाद मिलग्रोस सीगल ने 57वें मिनट बाद गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मुकाबला शुटआउट में चला गया। शूटआउट में गीता, कनिका और लालथंतलुगी ने भारत के लिए लगातार तीन गोल किए। उरुग्वे की टीम एक ही गोल कर सकी और मुकाबला 3-1 हार गई। भारत की अगले मुकाबले में मेजबान अर्जेंटीना से भिड़ेगी।
ताजा खबर
Fuel Supply Crisis: तेल को लेकर केंद्र सरकार का आया ये बड़ा बयान!
तेल की कोई कमी नहीं, भारत...
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को लेकर आई बड़ी खुशखबरी!
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवा...
सास की गला घोंटकर हत्या, चोरी का नाटक रचा, दो गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला हत्या मामला...
Hanumangarh Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर 6.50 लाख की ठगी, दुष्कर्म केस की धमकी देकर ऐंठे पैसे
प्लॉट दिलाने के बहाने घर ...
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा – भगवंत सिंह मान
अगर विपक्ष को गरीबी का पत...
Fire News Today: देश के कई हिस्सों में आग की घटनाओं से हड़कंप, हजारों लोग बेघर
नई दिल्ली। गुरुवार को देश...
दांडी मार्च की स्मृति में हनुमानगढ़ में निकली शांति पदयात्रा, संगोष्ठी में गूंजे गांधीवादी नारे
गांधीवादी विचारकों, सामाज...
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
पंजाब सरकार राज्य को मेडि...















