हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें अमेरिका से हे...

    अमेरिका से हेलिकॉप्टर खरीद का सौदा रद्द

    Helicopter, Purchase, Deal Cancel, US

     मोदी के दौरे से पहले दिया झटका

    नई दिल्ली। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अमेरिका को करारा झटका दिया है। रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से 16 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा रद्द कर दिया है। हेलिकॉप्टर की कीमत को लेकर बात नहीं बनने के बाद रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। भारतीय नौसेना के लिए 16 हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी विमानन निर्माता कंपनी सिकोरस्की एयरक्राफ्ट से 6,500 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था।

    रक्षा मंत्रालय ने सैन्य क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोमोट करने का फैसला लिया है, ताकि रक्षा क्षेत्र में आयात को कम किया जा सके। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से महज दो सप्ताह पहले रक्षा मंत्रालय का यह फैसला सामने आया है। मालूम हो कि मोदी 25 जून को अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

    रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि 16 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा रद्द कर दिया गया है। हेलिकॉप्टर की कीमत को लेकर यह सौदा पिछले दो सालों से लटका था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।