हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बकाएदारों के ...

    बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर काटे कनेक्शन

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    विद्युत विभाग की टीम ने गांव कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा व मन्नामाजरा में काटे 30 कनेक्शन, 70 हजार रुपये बकाया वसूला | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग की टीम ने गांव कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा व मन्नामाजरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 30 बकाएदारों के विद्युत विच्छेदन किये गए, जबकि 70 हजार रुपये बकाया वसूला गया। विभाग की कार्यवाही से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ दिखाई दिया।

    बुधवार को अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश गौतम व एसडीओ प्रथम अमित कुमार शाक्य के निर्देश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कण्डेला पर तैनात अवर अभियंता साजिद अली के नेतृत्व में विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा व मन्नामाजरा में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 30 बकाएदारों के विद्युत विच्छेदन किये गए। जबकि 70 हजार रुपये का बकाया वसूल किया गया। Kairana News

    टीम में संविदाकर्मी मोहित कुमार, नरेश कुमार, मुंशाद अली, राधेश्याम, जोगिंदर शामिल रहे। वहीं, अवर अभियंता साजिद अली ने बताया कि अत्यधिक लाइन लॉस के चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा व मन्नामाजरा में अभियान चलाया गया है, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये के बकाए पर 30 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए है। इस दौरान 70 हजार रुपये का बकाया भी वसूला गया है। बकाएदारों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सहारनपुर में सकोरे बाटकर मनाई दैनिक सच कहूँ कि 23वीं वर्षगांठ!