हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    SA vs AUS ICC WTC 2025 final: दक्षिण अफ्रीका ने समाप्त किया 27 सालों का खिताबी सूखा! डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को दी मात

    SA vs AUS
    SA vs AUS ICC WTC 2025 final: दक्षिण अफ्रीका ने समाप्त किया 27 सालों का खिताबी सूखा! डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को दी मात

    स्टेन, अंजुम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को बधाई दी

    SA vs AUS ICC WTC 2025 final: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से हराकर 27 वर्षों का आईसीसी खिताबी सूखा समाप्त कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने टीम को बधाई दी है। SA vs AUS

    डेल स्टेन ने इस गौरवपूर्ण क्षण को ‘घर वापसी’ करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रॉफी की इमोजी के साथ “होम” शब्द साझा किया। 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम ने 14 चौकों की मदद से 136 रन की अहम पारी खेली। पहली पारी में खाता तक न खोल पाने के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता।

    अंजुम चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, “34 वर्षों का इंतज़ार आखिरकार समाप्त हुआ। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टूर्नामेंट की विजेता बन गई है।” पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इस सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा, “टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। कैगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की, और एडेन मार्करम ने न केवल लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया, बल्कि देश के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अपनी जगह बनाई।” SA vs AUS

    दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ा

    फाइनल के चौथे दिन, दक्षिण अफ्रीका ने 213/2 से आगे खेलना शुरू किया और जीत के लिए मात्र 69 रनों की दरकार थी। हालांकि कप्तान टेम्बा बावुमा जल्दी आउट हो गए और ट्रिस्टन स्टब्स भी जल्द ही पवेलियन लौटे। जीत से केवल छह रन दूर, मार्करम भी हेजलवुड की गेंद पर मिड-विकेट पर कैच दे बैठे।

    ऑस्ट्रेलिया ने दबाव बनाए रखा, लेकिन डेविड बेडिंघम और काइल वेरिन ने संयम से बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। 84वें ओवर में वेरिन ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर विजयी रन बनाए, जिसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी खेमे में उल्लास की लहर दौड़ गई। इस जीत ने न केवल दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ा, बल्कि लॉर्ड्स के मैदान पर एक ऐतिहासिक विजय के रूप में भी स्थान सुनिश्चित किया। SA vs AUS

    Ahmedabad News Updates: अहमदाबाद में माता-पिता को खोने वाले बेटे की सरकार से ये खास अपील! आँखें भर आएंगी आपकी!