हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशीले पाउडर स...

    नशीले पाउडर सहित दो काबू

    Arrested, Including, Drug Powder, Police, Punjab

    तलाशी लेने पर उससे 45 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद

    होशियारपुर (राजीव शर्मा)। गढ़दीवाला पुलिस ने एक व्यक्ति व एक महिला को नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। ए.एस.आई. परमिंदर सिंह थाना गढ़दीवाला ने बताया कि वह साथी कर्मचारियों के साथ कालरा मोड़ गढ़दीवाला मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह एन.सी. कोर्ट किशन चंद नजदीक रेलवे फाटक बस स्टैंड होशियारपुर थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस कमीश्रनरेट जिला गाड़ी नंबर पी.बी.08.डी.के.2684 पर नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है।

    सूचना के आधार पर गाड़ी रोककर तलाशी कर चैकिंग की तो उसके पास से 90 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। इसी तरह ए.एस.आई. दिलबाग सिंह थाना गढ़दीवाला ने बताया कि वह साथी कर्मचारियों के साथ भाना मोड़ नजदीक स्कूल गढ़दीवाला मौजूद था।

    इस दौरान हरप्रीत कौर पत्नी नरबीर सिंह निवासी बेरछा थाना दसूहा जो अपनी एक्टिवा (नंबर पी.बी. 07. बी.ई.1278) सहित उक्त जगह पर खड़ी थी। शक के आधार पर लेडी कांस्टेबल द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उससे 45 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।