हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Axiom-4 mission postponed: एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर टला, लॉन्चिंग की नई तारीख की गई तय

    ISRO News

    Axiom-4 mission postponed: नई दिल्ली। भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। इस मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा जाना है। पूर्व में निर्धारित तिथि 19 जून थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 22 जून 2025 कर दिया गया है। ISRO News

    इस संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत, पोलैंड और हंगरी की टीमें इस मिशन की तैयारियों को लेकर एक्सिओम स्पेस के साथ निरंतर समन्वय कर रही हैं। विस्तृत समीक्षा के उपरांत नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से विभिन्न तकनीकी पहलुओं—जैसे कि फाल्कन 9 रॉकेट, ड्रैगन यान, आईएसएस के ज़्वेज़्दा मॉड्यूल में चल रहा मरम्मत कार्य, मौसम की अनुकूलता और मिशन दल की स्वास्थ्य स्थितियों—का मूल्यांकन किया गया।इसके आधार पर एक्सिओम स्पेस ने अब यह संकेत दिया है कि 22 जून को अगली संभावित लॉन्च तिथि हो सकती है।

    केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी | ISRO News

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस स्थगन की जानकारी देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मॉड्यूल की उपयुक्तता, मौसम की स्थिति तथा अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत के मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया है। जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा, उसे समयानुसार साझा किया जाएगा।” ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी डॉ. सिंह ने मिशन की 19 जून वाली संभावित लॉन्चिंग की जानकारी दी थी। हालांकि तकनीकी कारणों से अब तक इस मिशन को पाँच बार स्थगित किया जा चुका है।

    भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण

    एक्सिओम-4 मिशन भारत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके अंतर्गत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में आईएसएस भेजा जाएगा। वहां वे विशेष खाद्य एवं पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे, जो भविष्य के दीर्घकालिक अंतरिक्ष अभियानों में अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगे। ISRO News

    Air India flight cancelled: एक बार फिर एयर इंडिया उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा, यात्रियों को दी…