हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश International...

    International Yoga Day in Dera Sacha Sauda: डेरा सच्चा सौदा ने दिया 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुड़ने का संदेश, जानें, पूज्य गुरु जी के योग पर वचन

    International Yoga Day
    International Yoga Day in Dera Sacha Sauda: डेरा सच्चा सौदा ने दिया 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुड़ने का संदेश, जानें, पूज्य गुरु जी के योग पर वचन

    International Yoga Day in Dera Sacha Sauda: सिरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में डेरा सच्चा सौदा हमेशा जोड़ने का सन्देश देता है। आज भी  11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को डेरा सच्चा सौदा की ओर से शाह सतनाम- शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया और लोगों को योग द्वारा अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ने का सन्देश दिया।

    इस कार्यक्रम में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के आयुर्वेदा विशेषज्ञ डॉ. अजय गोपालानी, डा. मीना गोपलानी,डॉ.बिजोय,वयोवृद्ध योग खिलाड़ी ईलम चंद इन्सां व अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी स्वप्निल इन्सां द्वारा सुबह 7 से 8 बजे तक डेरा में शेड के नीचे विभिन्न योग अभ्यास करवाए गए। इससे पूर्व सुबह 6 से 7 बजे तक इनकी रिहर्सल भी हुई। International Yoga Day

    योग कार्यक्रम की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार डेरा सच्चा सौदा की प्रबन्धन कमेटी सदस्यों, 85 मेंबर सेवादारों व योग साधकों की ओर से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई। इसके पश्चात एक-एक करके सभी योग क्रियाएं करवाई गई। इस कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवानों ने पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    International Yoga Day 2025: बीएसएफ जवानों ने अटारी-वाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर पर मनाया योग दिवस

    इस अवसर पर डॉ. अजय गोपलानी व 85 मेंबर कृष्ण पाल चौहान ने बताया कि भारत सरकार व आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल की तरह इस बार भी पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया है। पूज्य गुरु जी ने हमेशा से ही योग और आयुर्वेद को बढ़ावा दिया है और जिससे योग के प्रति लोगों में आस्था, विश्वास और श्रद्धा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। तन और मन को आत्मा से परमात्मा तक जोड़ने का काम योग द्वारा किया जाता है।

    पूज्य गुरु जी हमेशा फरमाते हैं | International Yoga Day

    पूज्य गुरु जी हमेशा फरमाते हैं कि योग के माध्यम से ध्यान लगाकर अपनी बीमारियों पर कंट्रोल ही नहीं किया जा सकता बल्कि आने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता हैं। योग के माध्यम से हम अपने शरीर को चुस्त और तंदुरुस्त रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वन नेशन, वन अर्थ, वन योग, वन हेल्थ दिया गया है।

    इसका मतलब है कि हम सब एक हैं, यह सारी पृथ्वी एक है और योग सबको जोड़ रहा है। सभी को जोड़ने का काम योग द्वारा होता है और जो ध्यान की क्रिया है वह पूज्य गुरु जी गुरु मंत्र के माध्यम से सिखाते हैं। अगर हम ध्यान और योग को एक साथ करते हैं तो आत्मिक शांति जल्दी मिलती है। डॉ. गोपलानी ने कहा कि शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ढेरों पदक जीते हैं। International Yoga Day

    PM Modi on Yoga Day: प्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग योग करके किया भारत को प्रोत्साह…