हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    US attacks iran: आखिरकार अमेरिका ने कर ही दिया ईरान पर हमला! तीन परमाणु ठिकाने किये ध्वस्त

    US-iran Attacks
    US attacks iran: आखिरकार अमेरिका ने कर ही दिया ईरान पर हमला! तीन परमाणु ठिकाने किये ध्वस्त

    US attacks iran: वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर सफलतापूर्वक सैन्य कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि यह कदम ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे इज़राइल के प्रयासों को समर्थन मिला है। हालांकि, इस कार्रवाई से क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका भी बढ़ गई है। US-iran Attacks

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे

    राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह हमले ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान स्थित परमाणु केंद्रों पर किए गए। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा, “हमने फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान में तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। सभी अमेरिकी विमान अब ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर आ चुके हैं और सुरक्षित लौट रहे हैं।” उन्होंने कहा, “फोर्डो पर हमले में बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। हमारे वीर सैनिकों ने अद्वितीय साहस और कौशल का प्रदर्शन किया है। इस प्रकार का अभियान केवल अमेरिकी सेना ही अंजाम दे सकती है। अब समय है शांति की ओर बढ़ने का।”

    अमेरिकी मीडिया चैनल सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को आशा है कि इन हमलों के बाद ईरान कूटनीतिक वार्ता के लिए तैयार होगा। वर्तमान में अमेरिका की ओर से ईरान में किसी नई सैन्य कार्रवाई की योजना नहीं है। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि ईरानी नेतृत्व वार्ता के ज़रिए इस संघर्ष का अंत करे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका की सैन्य इकाइयाँ क्षेत्र में किसी संभावित ईरानी प्रतिक्रिया के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि वह अमेरिकी जनता को इस सैन्य कार्रवाई के विषय में रविवार रात्रि 10 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे) संबोधित करेंगे। US-iran Attacks

    Israel-Iran war Updates: हमास की साजिश रचने वाला ईरानी कमांडर ढेर! IDF का दावा