Gujarat Gram Panchayat elections: गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 25 जून को होगी मतगणना

Gujarat Elections
Gujarat Gram Panchayat elections: गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 25 जून को होगी मतगणना

Gujarat Gram Panchayat elections: गुजरात में रविवार को ग्राम पंचायतों के लिए मतदान का आयोजन किया गया, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य के तापी, अमरेली और छोटा उदयपुर जिलों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। इन चुनावों की मतगणना 25 जून को की जाएगी। छोटा उदयपुर जिले में 124 ग्राम पंचायतों और 60 उपचुनावों को लेकर कुल 357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में 462 सरपंच पदों और 1,786 पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह प्रारंभ हुई। Gujarat News

तापी जिले में 47 पंचायतों में चुनाव

तापी जिले में 47 ग्राम पंचायतों में से 10 में उपचुनाव हो रहे हैं। इस जिले में 85,663 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें 44,220 पुरुष और 41,443 महिलाएं शामिल हैं। यहां 105 मतदान केंद्रों पर 45 सरपंच पदों के लिए 119 उम्मीदवार और 262 वार्ड सदस्य पदों के लिए 611 उम्मीदवार भाग्य आज़मा रहे हैं।

ऊंचामाला गांव में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई, लोग उत्साहपूर्वक मतदान करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर, काकरापार परमाणु ऊर्जा केंद्र की टाउनशिप में अपेक्षाकृत कम मतदान देखा गया। यह इलाका शिक्षित वर्ग से संबंधित है और अधिकांश लोग परमाणु संयंत्र से जुड़े कर्मचारी हैं।

अमरेली में भी मतदान जोरों पर | Gujarat News

अमरेली जिले की 86 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव और 175 उपचुनावों के लिए भी मतदान चल रहा है। यहां कुल 4,86,631 मतदाता 204 सरपंच और 1,012 वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए कड़े प्रबंध किए हैं।

गुजरात में कुल 8,326 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 751 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस बार 3,656 सरपंच और 16,224 पंचायत सदस्य पदों के लिए 81 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। विशेष बात यह है कि इस चुनाव में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। ओबीसी आरक्षण से संबंधित विवादों के चलते ये चुनाव लगभग दो वर्षों की देरी से आयोजित हो रहे हैं। Gujarat News

IndiGo flight cancelled: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इंडिगो में लगातार आ रही तकनीकी समस्याएं, चंडीगढ…