हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश इंडिगो एयरलाइ...

    इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत तीन पर कर्मचारी का जातिगत उत्पीड़न का आरोप

    Gurugram
    Gurugram इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत तीन पर कर्मचारी का जातिगत उत्पीड़न का आरोप

    गुरुग्राम। इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत तीन लोगों पर एक कर्मचारी ने जातिगत उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने बंगलूरू में शिकायत दी थी। वहां पर जीरो एफआईआर दर्ज करके गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई है। यहां डीएलएफ फेज-1 थाने में केस दर्ज किया गया है।

    बंगलूरू सिटी (कर्नाटक) की सोभा सिटी सेंटोरिनी निवासी शरण ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि वे इंडिगो एयरलाइंस में काम करते हैं। वे अनुसूचित जाति से हैं। 28 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-24 स्थित एम्मार कैपिटल टावर-2 में एक मीटिंग में भाग लेने गए थे। मीटिंग में शामिल तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल ने जातिगत टिप्पणी करके अपमानित किया। उन्होंने इसकी शिकायत इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी को दी। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में डीएलएफ फेज-1 थाना के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।