हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अपराधियों को ...

    अपराधियों को कब्र से भी ढूंढकर बाहर लाएंगे: सुरेश राणा

    Kairana News
    Kairana News: अपराधियों को कब्र से भी ढूंढकर बाहर लाएंगे: सुरेश राणा

    क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर हुई दो किसानों की हत्या के बाद कैराना पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री | Kairana News

    • कहा, कैराना के बढ़ते व्यापार और सुरक्षित माहौल को नहीं लगने दी जाएगी किसी की नजर, अपराधियों के पनाहगारों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुरेश राणा ने कैराना पहुंचकर मृतक किसान देवेंद्र उर्फ देवी के परिवार से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कैराना के बढ़ते व्यापार और सुरक्षित माहौल को किसी की नजर नही लगने दी जाएगी। अपराधी अगर कब्र में भी जाकर छिप जाएंगे, उन्हें वहां से भी ढूंढकर लाया जाएगा। पुलिस अपराधियों के पनाहगारों को चिन्हित करके उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करने का कार्य करेगी। Kairana News

    सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत 09 जून को बदमाशों की गोली का शिकार हुए कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी मृतक किसान देवेन्द्र उर्फ देवी के परिवार से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने मृतक किसान के शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। तदोपरांत, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कलस्यान चौपाल पर पहुँचकर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि हत्यारोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। कैराना में उद्योग धंधे फल-फूल रहे है। यहां के सुरक्षित माहौल व बढ़ते व्यापार को किसी की नजर नही लगने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध करने के बाद यदि कब्र में भी छुप जाएंगे, योगी की पुलिस उन्हें वहां से बाहर निकालकर उनके अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करेगी। Kairana News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पहले की सरकारों पर भी हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में कैराना के जो हालात रहे है, उनसे प्रदेश ही नही, बल्कि पूरा देश वाकिफ है। अपराधियों के भय से कैराना का व्यापारी पलायन करके व्यापार करने के लिए सुरक्षित स्थानों पर चला गया था। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने के पश्चात कैराना से व्यापारी वापिस लौटा है और निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहा है। योगी सरकार में कैराना क्षेत्र में भरपूर विकास हो रहा है, जिसका परिणाम यह है कि क्षेत्र में चारों ओर तेजी से औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से कैराना में पीएसी कैम्प बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, किसानों व बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया गया हैं, जिसे दूषित करने वाले असामाजिक तत्वों एवं उनके आकाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Kairana News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गांव मामौर में हुई हरियाणा के किसान देवेन्द्र की हत्या का भी जिक्र किया। कहा कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पुलिस सही दिशा में काम कर रही है। अपराधियों के पनाहगारों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी, पूर्व जिंप सदस्य अनुज चौहान, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शक्ति सिंघल, भाकियू नगराध्यक्ष इनाम उर्फ कालू, नरेश चौहान आदि मौजूद रहें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Toll Plaza News: इस हाईवे से हटाया जाएगा टोल प्लाजा, फ्री में गुजरेंगे वाहन, सरकार से मिली मंजूरी