हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Coronavirus News: सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक तीन केस

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News; सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक तीन केस

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Corona Positive Case News: एक बार फिर करोना संक्रमण ने दस्तक दी है। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज्योतिसना की करोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसके बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई जबकि उन्होंने सोमवार को तबीयत खराब होने के चलते सैंपल दिया था। जिले में अब तक करोना के तीन मामले सामने आ चुके हैं ‌ सीएमओ के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बाकी कर्मियों को भी सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर सतकर्ता बढ़ा दी गई है। Kharkhoda News

    संक्रमण की पुष्टि के लिए उनका सैंपल खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने तक वे होम आइसोलेशन में थी लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हे क्वॉरेंटाइन होने की सलाह दी है। चिकित्सकों की सलाह पर डॉक्टर ज्योतिसना को एक सप्ताह तक अपनी आवास पर कवारैटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है अन्य कर्मियों की भी जांच करवाई जा सकती है। सीएमओ के संक्रमित होने से हेल्थ विभाग के कार्य प्रणाली पर भी असर पड़ा है विभाग को निर्देश दिए गए की सभी कर्मचारी मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: हरियाणा के इन शहरों में बनेगा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर, और नई रेलवे लाइन, करोड़ों की बिकेगी जमीन