हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Road Accident: बोलेरो गाड़ी की चपेट में आई महिला, मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    ऊंटगाड़ी में भी भिड़ी बोलेरो, वाहन छोड़ फरार हुआ चालक

    Road Accident: हनुमानगढ़। बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की मौत हो गई। हादसा श्रीगंगानगर मार्ग स्थित गांव पक्कासहारणा के पास रात्रि को हुआ। महिला खेत में बनी ढाणी से गांव पक्कासहारणा स्थित घर जा रही थी। बोलेरो गाड़ी ने महिला के साथ ही उसके आगे-आगे जा रही ऊंटगाड़ी में भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार मंगल चन्द (32) पुत्र बद्रीराम जाट निवासी 24 एलएलडब्ल्यू बी, पक्कासहारणा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी ढाणी चक 24 एलएलडब्ल्यू बी में एजेडी विद्यालय के पीछे बनी हुई है। उसका एक मकान गांव पक्कासहारणा में स्थित है। वह व उसका भाई ढाणी में निवास करते हैं। उसकी भाभी भागवन्ती देवी पत्नी गणपतराम दिन में खेत व घर का कार्य कर शाम को गांव के घर में आकर रहती थी। सोमवार की रात्रि करीब आठ-सवा बजे उसकी भाभी भागवन्ती देवी गांव के मकान में रहने के लिए ढाणी से आ रही थी।

    चालक ने लापरवाही से ऊंटगाड़ी में टक्कर मार दी

    जब वह राधा स्वामी डेरा से गांव की तरफ आ रही थी तो उसकी भाभी के आगे-आगे ओमप्रकाश पुत्र श्योकरण भाट की ऊंट गाड़ी आ रही थी जो अपनी साइड में चल रही थी। उस समय वह भी गांव में दूध देकर ढाणी की तरफ जा रहा था। तभी श्रीगंगानगर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी नम्बर एचआर 11 सी 6300 को उसके चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर पीछे से आकर उसकी भाभी व ऊंटगाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी भाभी सड़क पर गिर गई व सिर में गभीर चोटें आई।

    बोलेरो गाड़ी का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। ऊंटगाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय मौके पर वह व खेत पड़ोसी हेतराम नैण, सुनील खीचड़, सुभाष खीचड़ मौजूद थे। उसने इन व्यक्तियों ग्रामीणों की सहायता से अपनी भाभी को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसकी भाभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई जसकरण सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    Gaza: संयुक्त राष्ट्र ने जारी की गाजा के लिए चेतावनी! और बच्चों की जाएगी जान!