हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Hazaribagh: ह...

    Hazaribagh: हजारीबाग में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर दागी गोली

    Ballia

    Jharkhand Crime: हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग ज़िले के केरेडारी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान फूलेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फूलेश्वर बेदिया को गोली सीने में लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक बड़कागांव प्रखंड के लुरुंगा गांव के निवासी हैं। Hazaribagh News

    अपराधियों ने एक हफ्ते पहले मांगी थी पांच लाख की रंगदारी | Hazaribagh News

    यह घटना ऐसे समय हुई है जब हजारीबाग शहर के व्यापारियों ने बढ़ते अपराध के विरोध में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने गांव में शूकर पालन का कार्य करते हैं। बुधवार को वे बड़कागांव स्थित बीजीआर माइनिंग कंपनी के मेस से शूकरों के लिए बचा हुआ भोजन एकत्र कर ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे, तभी रास्ते में छह अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोका और उन पर गोलीबारी कर दी। हमलावर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।

    घायल बैजू बेदिया के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवकों ने उनसे पाँच लाख रुपये की रंगदारी की माँग की थी, जिसे उन्होंने मज़ाक समझकर अनदेखा कर दिया। लेकिन बुधवार को सुबह लगभग दस बजे वही युवक सामने आकर ऑटो को रुकवाया और अचानक गोलियां चला दीं। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पहले केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और जाँच शुरू कर दी है। हजारीबाग ज़िले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी देखी जा रही है, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल है। रविवार को शहर की एक ज्वेलरी दुकान पर अपराधियों ने लगभग 6 से 7 राउंड फायरिंग की थी, जबकि मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के जोराकाठ गांव में निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और अन्य सात वाहनों में आगज़नी की गई थी, साथ ही मज़दूरों से मारपीट भी की गई थी। Hazaribagh News

    Israeli soldiers killed in Gaza: इज़राइल-ईरान युद्धविराम के बाद गाजा में सात इजरायली सैनिकों की मौत