हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सांकेतिक बोर्...

    सांकेतिक बोर्ड पर लगाए गए रेडियम स्टीकर को उखाड़ा

    Kairana
    Kairana सांकेतिक बोर्ड पर लगाए गए रेडियम स्टीकर को उखाड़ा

    कैराना। असामाजिक तत्वों ने सांकेतिक बोर्ड पर लगे गांव पंजीठ के नाम के रेडियम स्टीकर को उखाड़ दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत एसडीएम कैराना से की है। न्यू क्लीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव कासिम भड़ाना ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उनकी संस्था ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) की अनुमति के पश्चात नेशनल हाइवे से गांव पंजीठ की ओर जाने वाले दो अलग-अलग रास्तों पर सांकेतिक बोर्ड स्थापित किये थे, जिन पर रेडियम स्टीकर से गांव के नाम का उल्लेख किया गया था, ताकि बाहर से आने वाले अनजान लोगो को गांव के रास्ते के बारे में आसानी से जानकारी हो सके। परन्तु, कुछ असामाजिक तत्वों को गांव की पहचान के लिए लगाए गए सांकेतिक बोर्ड रास नही आ रहे है। उन्होंने सांकेतिक बोर्ड पर लगे रेडियम स्टीकर को उखाड़ दिया। पिछले दो महीनों में तीसरी बार सांकेतिक बोर्ड से रेडियम स्टीकर को उखाड़ा गया है। इसमें गांव के ही कुछ लोगो की साजिश प्रतीत हो रही है, जिन्हें गांव का विकास अच्छा नही लग रहा है। शिकायती-पत्र में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।