हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Bribe: विजिले...

    Bribe: विजिलेंस ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेता डीईओ कार्यालय का क्लर्क दबोचा

    Malerkotla News
    Malerkotla News: विजिलेंस ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेता डीईओ कार्यालय का क्लर्क दबोचा

    बकाया भत्ता जारी करने के लिए मांगी 30 हजार रिश्वत

    मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Malerkotla News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। Malerkotla News

    शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए। Malerkotla News

    प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से विजीलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे इसे हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत साझा करें।

    यह भी पढ़ें:– यदि आपने सड़क किनारे ऐसा किया तो पहुंच जायेंगे जेल