हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिजली गिरने स...

    बिजली गिरने से ढही पोल्ट्री फार्म की इमारत

    Weather
    Weather: मानसूनी सीजन में आकाशीय बिजली कड़कने पर खुले आसमान के नीचे रहना उचित नहीं

    रादौर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Lightning Strike: रविवार सुबह गांव नाहरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक पोल्ट्री फार्म की दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई, जिससे इमारत के अंदर मौजूद हजारों चूजे (मुर्गी के बच्चे) मलबे में दबकर मर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय तेज गर्जना के साथ बिजली सीधी इमारत पर गिरी, जिसकी चपेट में आते ही पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। Radaur News

    हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और पशुपालन विभाग की डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाते हुए जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों व प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ। पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई है और चूजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं बरसात के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। Radaur News

    यह भी पढ़ें:– Kalanwali civic Poll result: कालांवाली नगर पालिका चुनाव परिणाम! जानें, कौन बना प्रधान!