हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Rotary Club: रोटरी क्लब को जॉन 10 में मिला बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अजय कालड़ा बने बेस्ट रोटेरियन

    Pehowa
    Pehowa: रोटरी क्लब को जॉन 10 में मिला बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अजय कालड़ा बने बेस्ट रोटेरियन

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Rotary Club: रोटरी क्लब को समाज सेवा के कार्यों के लिए जोनल 10 का बेस्ट एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। इसके साथ दीपक बवेजा को बेस्ट प्रेसिडेंट और गुरप्रकाश माटा को बेस्ट सचिव भी चुना गया है। इससे क्लब के सदस्यों में खुशी का माहौल है। मुख्यातिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब के सदस्यों ने सीमित समय में समाज सेवा के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को हासिल किया है। Pehowa

    उन्होंने कहा कि जब निस्वार्थ सेवा और कुशल नेतृत्व साथ होते हैं तो सामाजिक बदलाव देखने को मिलता है। इसी दिशा में काम करते हुए क्लब ने डिजिटल शिक्षा के प्रसार दिव्यांग जनों तक कृत्रिम अंग पहुंचाना, बीमार लोगों के इलाज में मदद और सामाजिक अभियानों को गति दी है। इससे दूसरे लोगों को प्रेरणा देनी चाहिए। इस मौके पर वर्ल्ड वाइड कंसलटेंसी के एमडी अजय कालड़ा, नरोत्तम वासन व सुमित शर्मा को बेस्ट रोटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ अलर्ट, अब जम के बरसेंगे बादल