हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना नदी में...

    यमुना नदी में छोड़ा गया 16,525 क्यूसेक पानी

    Kairana News
    Kairana News: यमुना नदी में छोड़ा गया 16,525 क्यूसेक पानी

    कैराना क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में दर्ज हुई 57 सेंटीमीटर की वृद्धि

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से 16,525 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। बैराज से छोड़े गए पानी से कैराना क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी के जलस्तर में 57 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। हथिनीकुंड बैराज पर पानी के दबाव को कम करने के लिए यमुना में जल प्रवाहित किये जाने का सिलसिला बरकरार है। विगत गुरुवार को प्रातः आठ बजे 6682 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया था। Kairana News

    इस वक्त कैराना में यमुना का बहाव 228.07 मीटर था। बैराज से छोड़े गए पानी के 24 घंटे के पश्चात कैराना पहुंचते ही यमुना के जलस्तर में 57 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार प्रातः आठ बजे कैराना में यमुना का जलस्तर 228.640 मीटर दर्ज हुआ। वहीं, इसी समय बैराज से दिनभर का अधिकतम 16,525 क्यूसेक जल यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। इस पानी से कैराना क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

    उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को अधिकतम 16,525 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। इस पानी से यमुना के जलस्तर में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा