हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश CET Exam Resu...

    CET Exam Result News: सीईटी परीक्षा के परिणाम कब आएगा, चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बता दिया सब कुछ…जल्दी पढ़ें…

    CET Exam Result News
    CET Exam Result News: सीईटी परीक्षा के परिणाम कब आएगा, चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बता दिया सब कुछ...जल्दी पढ़ें...

    CET Exam Result News: जीन्द, गुलशन चावला। सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह एक्शन मोड़ में नजर आए । सीईटी परीक्षा को लेकर जींद जिला में स्थापित किए गए केंद्रों का जायजा लिया । इस अवसर पर उनके साथ जिला उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा व एसपी कुलदीप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। चैयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि CET परीक्षा को लेकर दौरा कर रहे है ताकि किसी को दिक्कत न आएं ।उन्होंने कहा पिछले 3 साल से परीक्षा नही हुई थी जो अब करवाई जा रही है बच्चों में परीक्षा को लेकर पूरा उत्साह है तीज के त्यौहार के बाद भी 99 प्रतिशत हाजरी है।

    चैयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रशासन, बच्चों व मीडिया के सहयोग से शांति पूर्वक परीक्षा हो रही है, किसी भी प्रकार की कोई खामियां नही मिली है बच्चों में पूरा जोश है 99 प्रतिशत हाजरी है । उन्होने जुड़वा बहनो के बारे में कहा कि डाटा चेक करते हुए शक हुआ कि फर्जी न हो ,पुलिस प्रशासन द्वारा जांच करने के बाद छोड़ दिया गया । बच्चों के दिलो की धड़कन है CET आज गांव में बैठी 80 साल की माता को भी इसकी जानकारी है इसलिए सोशल मीडिया पर भी CET को लेकर यूथ में क्रेज है ।

    उन्होंने विपक्ष द्वारा CET परीक्षा के नकल रहित सफल होने की सरहाना पर कहा कि मैं उनका धन्यवाद करता हु ।उन्होंने कहा पोर्टल अपडेट करने के बाद एक महीने तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा । एक या 2 दिन में आंसर की भी जारी कर दी जाएगी । चैयरमैन हिम्मत सिंह ने बच्चों के मंगलसूत्र उतरवाए जाने पर कहा कि मैंने खुद एग्जाम से पहले स्टेट मेन्ट थी की परीक्षा को लेकर प्रोटोकॉल है फिर भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नही पहुचाई जाएगी , मंगल सूत्र,किरपान व कड़ा डाला हुआ है तो आप 20 से 25 मिंट पहले आये आपका स्कैन करने के बाद अन्दर जाने दिया जाएगा । किसी भी सेंटर पर ऐसा नही मिला ।