हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home अन्य खबरें कश्मीर: सिक्य...

    कश्मीर: सिक्युरिटी फोर्सेस के एनकाउंटर में 2 आतंकी ढ़ेर

    Pakistan, Violates Ceasefire, Girl Died, Poonch, Kashmir

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में बुधवार को सिक्युरिटी फोर्सेस ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं। आतंकी सोपोर के पजलपोरा गांव के एक घर में छिपे हुए थे। पुलवामा में मंगलवार देर रात सीआरपीएफ की 180 बटालियन पर आतंकी हमला हुआ।

    22 साल के लड़के की मौत हो गई और 5 सिविलियंस जख्मी

    सिक्युरिटी फोर्सेस को सुबह 8 बजे अरवानी गांव के मलिक मोहल्ले के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।फोर्सेस ने घेरा डालकर इंतजार किया। पहला फायर सुबह 10 बजे हुआ। करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन में जवानों ने जुनैद मट्टू समेत 3 आतंकियों को मार गिराया था। सिक्युरिटी फोर्सेस ने शनिवार सुबह इसके बारे जाने की पुष्टि की। अफसरों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान लोगों ने फोर्सेस पर पथराव भी किया। इसके चलते पैलेट चलानी पड़ीं, जिसमें 22 साल के लड़के की मौत हो गई और 5 सिविलियंस जख्मी हो गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।