हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संगठन मजबूत ह...

    संगठन मजबूत होगा, तभी किसान मजबूत होगा: बिजेंद्र सिंह 

    Ghaziabad
    Ghaziabad संगठन मजबूत होगा, तभी किसान मजबूत होगा: बिजेंद्र सिंह 

     गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,गाजियाबाद के  गांव कनौजा  में संगठन विस्तार किया। इस अवसर पर भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित संगठन विस्तार बैठक में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर अहमद ने की,  जबकि जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह  जिला प्रभारी जयकुमार मलिक, युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी,कार्यालय प्रभारी सतेंद्र तेवतिया, ब्लॉक रजापुर अध्यक्ष डॉ. नजर अहमद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कनौजा निवासी टेकराम पंडित  को भाकियू का ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए,भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि  जब तक किसान संगठित नहीं होगा, तब तक उसकी आवाज बुलंद नहीं हो सकती। भाकियू एक ऐसा मंच है जो किसान और मजदूर की ताकत को एकजुट करता है। संगठन मजबूत होगा, तभी किसान मजबूत होगा।

     

    युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी  ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाकियू किसानों की वास्तविक आवाज है, और इस मंच के माध्यम से ही किसानों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जाती हैं।संगठन मजबूत होगा तो किसान और मजदूर की आवाज मजबूत होगी। किसान अपने आपको मजबूत करने के लिए संगठन को मजबूत करे। इस संगठनात्मक बैठक में गांव के दर्जनों से अधिक किसानों ने भाग लेकर  भाकियू की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के सिद्धांतों के प्रति आस्था जताई। पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों को  संगठन के नियमों और कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया।

    यह भाकियू पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

    कार्यक्रम में भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह,जिला प्रभारी जयकुमार मलिक, युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी,कार्यालय प्रभारी सतेंद्र तेवतिया, अभिषेक चौधरी,राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ नजर अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष दानिश अब्बासी, खालिद नंबरदार ब्लॉक उपाध्यक्ष दाऊद अब्बासी, ब्लाक महासचिव समीर अब्बासी, हसीन अब्बासी, ग्राम अध्यक्ष फैजल हसन, सफीक अहमद, मोहम्मद अली, इरफान, शेर मोहम्मद, मोहम्मद खुर्शीद, निजामुद्दीन, रहीसुद्दीन, मोहम्मद शमशेर, बुद्धू खां आदि भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।