हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Mumbai Dahi H...

    Mumbai Dahi Handi accident: मुंबई दही हांडी उत्सव में दो की मौत, 200 से अधिक घायल

    Mumbai News

    Mumbai Dahi Handi accident: मुंबई। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मथुरा-वृंदावन सहित विभिन्न शहरों के मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई और मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आरती संपन्न हुई। इसी बीच महाराष्ट्र में आयोजित दही हांडी कार्यक्रमों के दौरान कई हादसे भी सामने आए, जिनमें दो लोगों की मृत्यु हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। Mumbai News

    महाराष्ट्र के मानखुर्द क्षेत्र में दही हांडी बांधते समय 35 वर्षीय जगमोहन शिवकिरण चौधरी पहली मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में 14 वर्षीय एक किशोर की भी मौत हो गई।

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और सरकारी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तक कुल 210 लोग घायल हुए। इनमें से 142 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 68 अब भी उपचाराधीन हैं। केवल मध्य मुंबई के अस्पतालों में ही 91 घायल भर्ती किए गए, जिनमें से 60 का इलाज जारी है और 31 घर लौट चुके हैं। पूर्वी उपनगरों में 45 और पश्चिमी उपनगरों में 74 लोग घायल बताए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायल गोविंदाओं की स्थिति स्थिर है और संभावना है कि रविवार या सोमवार तक अधिकांश को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

    गौरतलब है कि जन्माष्टमी पर मुंबई और आसपास के इलाकों में हर वर्ष भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में गोविंदा मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़ते हैं। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से प्रेरित है, जब वे अपने मित्रों संग माखन चुराकर खाते थे। इस कारण उन्हें स्नेहपूर्वक “माखन चोर” भी कहा जाता है। दही हांडी उसी लीला का प्रतीक स्वरूप है। Mumbai News