हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Haryana TET R...

    Haryana TET Result: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम इस तारीख को होगा घोषित! शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी

    Haryana TET Result
    Haryana TET Result: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम इस तारीख को होगा घोषित! शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी

    Haryana TET Result: भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई को आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के तीनों लेवल के परिणाम को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अंतिम चरण में सिर्फ उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक जांच बकाया है। इसके लिए बोर्ड ने 25 व 26 अगस्त को प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों सहित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालयों में इन परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन करवाने का निर्णय लिया है। तीनों लेवल की परीक्षा में कुल तीन लाख 31 हजार 41 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 40 हजार से भी अधिक परीक्षार्थी पास हुए है। इस प्रकार देखे तो औसतन तीनों लेवल की परीक्षाओं का परिणाम 13 प्रतिशत के लगभग रहने की उम्मीद है। जबकि पिछले बार की तीनों लेवल की परीक्षाओं का औसत परिणाम 14.52 प्रतिशत रहा था।

    इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के विभिन्न चरणों को पूरा कर लिया गया है। 25 व 26 अगस्त को प्रदेश के एचटेट उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को मैसेज व ई-मेल भेजकर बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन के लिए सूचना भेज दी गई है। यह वैरीफिकेशन सभी जिला मुख्यालयों में करवाई जाएगी। जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 40 हजार से भी अधिक परीक्षार्थियों बायोमैट्रिक होगी। जो अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र व एडमिट कार्ड से बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन करवा पाएंगे। ये विद्यार्थी वे है जो उच्च मैरिट पर है। उन्होंने कहा कि 150 में से 60 प्रतिशत अंक यानि 90 अंक लेने वाले परीक्षार्थी सामान्य वर्ग में एचटेट पात्र होंगे, वही अनुसूचित वर्ग के परीक्षार्थियों को 150 में से 55 प्रतिशत अंक यानि 82 अंक हासिल होने पर वे एचटेट पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें लेवल-1 में 62 हजार 244 परीक्षार्थी, लेवल-2 की परीक्षा में एक लाख 68 हजार 278 परीक्षार्थियों ने तथा लेवल-3 की परीक्षा में एक लाख 539 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। गौरतलब है कि 26 अगस्त को बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 व 30 अगस्त के आस-पास बोर्ड कभी भी अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है।