Pakistan Monsoon Rain 2025: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश का कहर, 788 की मौत, 1000 से अधिक घायल

Pakistan Monsoon Rain
Pakistan Monsoon Rain 2025: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश का कहर, 788 की मौत, 1000 से अधिक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लगातार हो रही भारी मानसूनी बारिश (Pakistan Monsoon Rain 2025) ने तबाही मचा दी है। अब तक कम से कम 788 लोगों की मौत और 1,000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA Pakistan Report) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार मरने वालों में 200 बच्चे, 117 महिलाएँ और 471 पुरुष शामिल हैं। Pakistan Monsoon Rain

किन राज्यों में सबसे अधिक जनहानि?

खैबर पख्तूनख्वा : 469 मौतें, 285 घायल

पंजाब : 165 मौतें, 584 घायल

सिंध : 51 मौतें, 71 घायल

बलूचिस्तान : 24 मौतें, 5 घायल

गिलगित-बाल्टिस्तान (PoGB) : 45 मौतें, 42 घायल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) : 23 मौतें, 28 घायल

इस्लामाबाद : 8 मौतें, 3 घायल

बचाव अभियान और राहत कार्य

एनडीएमए के अनुसार, देशभर में चलाए गए 512 बचाव अभियानों के तहत अब तक 25,644 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। फिर भी हालात गंभीर बने हुए हैं। सप्ताहांत में हुई तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए। डेरा इस्माइल खान (DI Khan Floods 2025) में छत गिरने और पेड़ उखड़ने से 7 लोगों की मौत हुई। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

प्रमुख शहरों में जलभराव | Pakistan Monsoon Rain

लाहौर Monsoon Floods 2025 : गुलबर्ग, लक्ष्मी चौक और जेल रोड पूरी तरह पानी में डूबे।

इस्लामाबाद और रावलपिंडी : भारा काहू में नदियाँ उफान पर, वाहन फँसे।

गुजरांवाला, झेलम और गुजरात : बिजली के खंभे गिरने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Bulandshahr Khurja Accident: बुलंदशहर में मची चीख पुकार, आठ लोगों की मौत ने यूपी को झकझोर दिया, मुख्…