हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा इंजीनियर पति ...

    इंजीनियर पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर किया सुसाइड

    Mohali News
    सांकेतिक फोटो

    प्रयागराज के रहने वाले थे इंजीनियर दंपत्ति

    • दोनों एक ही कंपनी में थे इंजीनियर

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: यहां एक इंजीनियर पति ने अपनी इंजीनियर पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों एक ही कंपनी में इंजीनियर थे। वे प्रयागराज के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इंजीनियर पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार व स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर परिजनों की सूचित कर दिया गया है। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अजय कुमार व पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली स्वीटी गुरुग्राम में एक कंपनी में इंजीनियर थे। दोनों की तीन साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। वे आईटी कंपनी में इंजीनियर थे। स्वीटी वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। वे करीब दो साल से सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसायटी में टावर नंबर-7 में 13वीं मंंजिल पर रह रहे थे। रविवार की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में अजय ने स्वीटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पूर्व अजय ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजा था। वीडियो में उसका दोस्त अजय सुसाइड की बात कर रहा था। यह वीडियो उसके पास पांच बजे के करीब आया था। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है।

    वीडियो को देखते ही उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-10 पुलिस तुरंत सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसायटी पहुंची। वहां फ्लैट खोलकर देखा तो दोनों पति-पत्नी फंदे से लटक रहे थे। पुलिस की टीम सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी पहुंची। यहां फ्लैट के अंदर दोनों के शव लटके हुए थे। मृतकों की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा दिया गया। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, सीमांकन पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली व्यवस्था की शुरुआत