हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Nepal landslide: नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 14 की मौत, चार पर्वतारोही भी हुए लापता

    Nepal landslide news
    Nepal landslide: नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 14 की मौत, चार पर्वतारोही भी हुए लापता

    बीजिंग। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लापता हो गए हैं। नेपाली पुलिस ने 5 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इलम जिले में हुई भूस्खलन की कई घटनाओं में 14 लोग मारे गए और चार लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, बाढ़ के कारण रसुवा जिले में चार पर्वतारोही भी अज्ञात अवस्था में हैं। Nepal landslide news

    नेपाल के अधिकांश हिस्सों में 3 अक्टूबर से लगातार बारिश जारी है, जिससे भूस्खलन और जलप्रलय जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। आपदा से निपटने के लिए नेपाल सरकार ने काठमांडू घाटी में 4 से 6 अक्टूबर तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

    स्थानीय प्रशासन और राहत संगठन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहें और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। यह लगातार हो रही प्राकृतिक आपदा नेपाल में जनजीवन और सड़क एवं आवागमन के साधनों पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। Nepal landslide news