हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार गिरावट के साथ...

    गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

    Stock markets
    Stock markets गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

    मुंबई (एजेंसी)। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 451.66 अंक नीचे 82,049.16 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 429.66 अंक (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 82,071.16 अंक पर था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 108.05 अंक की टूटकर 25,177.30 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 126.35 अंक यानी 0.50 फीसदी नीचे 25,159 अंक पर था। आईटी, धातु, बैंकिंग, वित्त और रियलिटी समूहों की कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एलएडंटी, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में थे।