हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Bihar Elections: सीट बंटवारे को लेकर जीतन राम मांझी का आया बड़ा बयान

    Bihar Elections
    Jitan Ram Manjhi

    NDA Seat Sharing: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। हालांकि, इस बंटवारे के बाद कुछ सहयोगी दलों ने अपनी असंतुष्टि भी प्रकट की है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग की थी, परंतु केवल छह सीटें मिलने के बावजूद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं। Bihar Elections

    मांझी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पिछली लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट देने का आश्वासन था, किंतु एक ही सीट दी गई। इसके बावजूद हम गठबंधन के साथ बने रहे और अब भी हैं। उन्होंने कहा, “हमने मान्यता प्राप्त दल के रूप में आठ सीटों की आवश्यकता बताई थी, इसीलिए 15 सीटों की मांग की थी, पर जो मिला, उसी में प्रसन्न हैं। हमें प्रधानमंत्री मोदी पर पूर्ण विश्वास है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव उन्हें सम्मान दिया

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव उन्हें सम्मान दिया है और गया क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। “गया, बिहार और देश के प्रगति मार्ग पर हम किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं,” मांझी ने कहा। अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हम भुइयां और मुसहर समुदाय से आते हैं, कठिन परिस्थितियों में जीने वाले लोग हैं। जो मिलता है, उसमें ही संतोष मानते हैं। हमारी पार्टी पूरी निष्ठा से प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के साथ खड़ी है।” Bihar Elections

    गौरतलब है कि रविवार को एनडीए ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया। इस समझौते के अनुसार —

    • भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
    • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) को छह-छह सीटें दी गई हैं। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे- पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को संपन्न होगी। Bihar Elections