हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धूरी को नई पह...

    धूरी को नई पहचान देगा ‘क्लॉक टॉवर’

    Dhuri News
    Dhuri News: नगर कौंसिल धूरी के अधिकारी लाल सिंह क्लॉक टॉवर के जारी कार्य का निरीक्षण करते हुए।

    1.41 करोड़ रुपए से क्रांति चौक में हो रहा निर्माण कार्य

    धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri Clock Tower: सीएम सिटी धूरी में बन रहा घंटा घर शहर को नई पहचान और नई रूप-रेखा देगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हल्के के रूप में धूरी शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इन्हीं परियोजनाओं के तहत 1 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से क्रांति चौक में घंटा घर निर्माण और चौक के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। Dhuri News

    अगले कुछ महीनों में धूरी शहर उन चुनिंदा शहरों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जिनकी पहचान वहां बने (क्लॉक टॉवर) से होती है, क्योंकि शहर के प्रमुख स्थान माने जाने वाले क्रांति चौक में घंटा घर का कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही इसे शहरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। सीएम मान द्वारा धूरी शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और मार्किट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने बताया कि क्रांति चौक में घंटा घर के साथ हेरिटेज लाइटें भी लगाई जाएँगी।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धूरी हल्के में चल रहे विकास कार्यों की रोजाना रिपोर्ट ले रहे हैं और उनके निर्देशों के अनुसार विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। जल्द ही धूरी शहर आधुनिकता और विरासत की खूबसूरत झलक एक साथ पेश करेगा। इस अवसर पर धूरी के कार्यकारी अधिकारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि घंटा घर निर्माण के तहत नीचे ग्रेनाइट मार्बल लगाया जाएगा, बीच में टाइलें व जाली, उसके ऊपर चारों तरफ डिजिटल घड़ी और सबसे ऊपर टाइल वर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रांति चौक का सौंदर्यीकरण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। Dhuri News

    यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: ₹1000 की ‘गारंटी’ पर सीएम मान का बड़ा दांव! जानिए पंजाब की माताओं-बहनों के खाते में कब आएंगे पैसे?