हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सरकारी महिंद्...

    सरकारी महिंद्रा कॉलेज को युवा रेडक्रॉस फंड में तीसरे स्थान का पुरस्कार

    Patiala News
    Patiala News: पटियाला: महिंद्रा कॉलेज को युवा रेड क्रॉस फंड में तीसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।

    राज्यपाल कटारिया ने किया सम्मानित, समाज सेवा कार्यों में योगदान को सराहा

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Gulab Chand Kataria: स्थानीय सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने युवा रेडक्रॉस फंड में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पंजाब राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक के दौरान दिया गया।

    युवा रेड क्रॉस फंड में कॉलेज का यह योगदान समाज सेवा के कार्यों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार कॉलेज के उन प्रयासों को मान्यता देता है जो रेडक्रॉस के आदर्शों को बढ़ावा देने और समाज की सेवा के प्रति समर्पण को सुदृढ़ करने के लिए किए गए हैं। सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला की प्राचार्य प्रो. निष्ठा त्रिपाठी ने कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। Patiala News

    उन्होंने कहा कि राज्यपाल से यह सम्मान प्राप्त करना गर्व का विषय है और यह हमें समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक उत्साह प्रदान करता है। पंजाब राज्य के कॉलेजों में प्रथम स्थान पर मोती कॉलेज, दूसरे स्थान पर डीएवी कॉलेज बठिंडा और तीसरे स्थान पर सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला रहा। उच्च शिक्षा संस्थानों में सरकारी कॉलेजों की श्रेणी में महिंद्रा कॉलेज ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें:-  पेंशनभोगियों के कल्याण हेतु विशेष शिविर का आयोजन