Asia Power Index 2025 released: नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2025 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों की सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक और सांस्कृतिक क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन किया है। भारत के पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन ने इस रिपोर्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और पठनीय बताया है। India News
सैयद अकबरुद्दीन भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने जनवरी 2016 से अप्रैल 2020 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया और 2012-2015 तक भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रहे। इसके अलावा, वह 2006 से 2011 तक IAEA में भारतीय प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के डीन के रूप में कार्यरत हैं।
रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष: | India News
- भारत ने 2025 में 40 पॉइंट हासिल कर एशिया में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है, और पिछले वर्ष की तुलना में 0.9 पॉइंट की वृद्धि दर्ज की।
- भारत दो प्रमुख श्रेणियों—आर्थिक क्षमता (Economic Capability) और भविष्य संसाधन (Future Resource) में तीसरे स्थान पर है।
- जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत ने आर्थिक क्षमता में एक स्थान की वृद्धि कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- आंतरिक निवेश में वृद्धि के कारण भारत आर्थिक संबंध (Economic Relationship) श्रेणी में नौवें स्थान पर पहुंचा है। यह पहली बार है जब इस मेजर के लिए भारत की रैंकिंग बढ़ी है।
रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका की क्षेत्रीय पकड़ पहले की तुलना में कमजोर हुई है, और उसका स्कोर 2018 के बाद सबसे कम 1.2 पॉइंट गिरकर आया है, हालांकि यह अभी भी सबसे ताकतवर देश बना हुआ है। अमेरिका ने छह प्रमुख क्षेत्रों—आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, लचीलापन, भविष्य संसाधन, रक्षा नेटवर्क और सांस्कृतिक प्रभाव—में बढ़त बनाए रखी, लेकिन कूटनीतिक प्रभाव में गिरावट दर्ज हुई है।
एशिया पावर इंडेक्स 2025 के अनुसार शीर्ष 10 देश इस प्रकार हैं: | India News
संयुक्त राज्य अमेरिका – 80.5 (सुपर पावर)
चीन – 73.7 (सुपर पावर)
भारत – 40.0 (मेजर पावर)
जापान – 38.8 (मिडल पावर)
रूस – 32.1 (मिडल पावर)
ऑस्ट्रेलिया – 31.8 (मिडल पावर)
दक्षिण कोरिया – 31.5 (मिडल पावर)
सिंगापुर – 26.8 (मिडल पावर)
इंडोनेशिया – 22.5 (मिडल पावर)
मलेशिया – 20.66 (मिडल पावर)
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और 2025 में आधिकारिक रूप से ‘मेजर पावर’ की श्रेणी में शामिल हो गया है। पाकिस्तान इस सूची में टॉप टेन से बाहर रहा और उसे 16वां स्थान मिला। जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर भी एशिया की शक्ति समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। India News















