सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में वीरवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक युवक ने अपनी मां व उसके साथी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह दोनों शवों को पिकअप में लादकर खुद सदर थाना पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। मृतकों की शिनाख्त अंगूरी देवी पत्नी पालाराम (उम्र करीब 50) और लेखचंद (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या का मुख्य कारण मां का अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वीरवार रात्रि करीब 2 बजे लेखचंद और फिर अपनी मां अंगूरी देवी की चुनी से गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे युवक राजकुमार दोनों शव लेकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों के पोस्टमाटर्म किया जा रहा है।
ताजा खबर
बाढ़ मुआवजे पर केंद्र-पंजाब में टकराव, पांच बार भेजा पत्र, केंद्र ने किया अस्वीकार
गृह मंत्रालय ने उठाए सवाल...
कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख कीमत का नशीला पदार्थ बरामद
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यू...
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मीटर छीनकर दस्तावेज नष्ट
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मंशा बतूल टॉपर
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्र...
CBSE Result 2026: भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा अपेक्षा ने लहराया परचम
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक...
पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय
पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। P...
द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की...
दहेज उत्पीड़न में गर्भपात का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़...















