हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    “पासपोर्ट लोक अदालत” में पासपोर्ट संबंधित मामलों का कल होगा समाधान: अनुज स्वरूप

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: "पासपोर्ट लोक अदालत” में पासपोर्ट संबंधित मामलों का कल होगा समाधान: अनुज स्वरूप

    शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान के लिऐ गाजिताबड़ मे 11 दिसंबर को शाम 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, कक्ष संख्या 320, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मे लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत

    • पासपोर्ट लोक अदालत: गाजियाबाद में लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। खुशखबरी! गाजियाबाद हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा एक विशेष “पासपोर्ट लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पासपोर्ट से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। Ghaziabad News

    यह लोक अदालत कल, 11 दिसंबर को शाम 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, कक्ष संख्या 320, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद (हापुड़ चुंगी, कमला नेहरू नगर) में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा आवेदकों से आमने-सामने संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

    इस अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। यह पहल नागरिकों को पासपोर्ट सम्बंधी सेवाएं त्वरित एवं पारदर्शी रुप से प्रदान करने के लिए की जा रही है।पासपोर्ट अधिकारी श्री स्वरूप ने जन मानस से अपील करते हुए कहा कि पासपोर्ट संबंधित किसी भी समस्या,मामलों के निस्तारण के लिऐ पासपोर्ट अदालत मे अपनी समस्याओ को रखें और उनका त्वरित समाधान(निस्तारण) पा सकते हैँ। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– बोर्ड परीक्षाओं में अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर मंथन