हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Arunachal Tru...

    Arunachal Truck Accident: अरुणाचल प्रदेश में मजदूरों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा, 21 के मारे जानें की आशंका

    Arunachal Truck Accident
    Arunachal Truck Accident: अरुणाचल प्रदेश में मजदूरों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा, 21 के मारे जानें की आशंका

    Arunachal Pradesh Truck Accident: अंजॉ, अरुणाचल प्रदेश। गुरुवार को अंजॉ जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जहाँ असम के तिनसुकिया जिले से मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लगभग 21 लोगों के मृत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों से घटना के विस्तृत विवरण प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। Arunachal Truck Accident

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी मार्ग से गुजरते समय वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद तुरंत राहत टीमें सक्रिय हुईं और जीवित बचे लोगों की तलाश के साथ-साथ अन्य प्रभावितों को बाहर निकालने का कार्य आरंभ किया।

    उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में यह गंभीर दुर्घटना कुछ ही दिनों पहले हुई एक अन्य घटना की याद ताजा करती है। 7 दिसंबर को महाराष्ट्र के नासिक स्थित कलवान तालुका में सप्तश्रृंग गढ़ घाट क्षेत्र में एक कार 600 फुट नीचे गिर गई थी, जिसमें छह लोगों की मृत्यु हो गई थी। Arunachal Truck Accident