हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश Draupadi Murm...

    Draupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी जालंधर, छात्रों को करेंगी सम्मानित

    Jalandhar News
    Draupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी जालंधर, छात्रों को करेंगी सम्मानित

    Draupadi Murmu Punjab Visit: जालंधर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पंजाब प्रवास के दूसरे दिन जालंधर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे जालंधर शहर में विशेष उत्साह का माहौल है। Jalandhar News

    दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर कुल 1,452 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बी.टेक, एम.टेक, एमबीए, एमएससी और पीएचडी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 31 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    राष्ट्रपति के जालंधर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। प्रशासनिक आदेशों के अनुसार, पूरे जालंधर जिले को अस्थायी रूप से ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित किया गया है। इस अवधि में ड्रोन, रिमोट नियंत्रित उड़न यंत्र, निजी हेलिकॉप्टर तथा हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। समारोह स्थल और उसके आसपास सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष मार्ग योजना लागू की गई है, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। Jalandhar News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृतसर में दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था

    उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल आजीविका अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज से मिला ऋण, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रयासों द्वारा चुकाया जा सकता है।

    राष्ट्रपति ने यह कहते हुए प्रसन्नता जताई कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना गुरु नानक देव जी की 500वीं जयंती के अवसर पर हुई थी और उनके विचार व मूल्य आज भी विश्वविद्यालय की कार्यशैली को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की, जो दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं के सम्मानित होने से स्पष्ट होता है। Jalandhar News