हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    Haryana-Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी हरियाणा-पंजाब को ये बड़ी चेतावनी

    Haryana-Punjab Weather
    Haryana-Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी हरियाणा-पंजाब को ये बड़ी चेतावनी

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार। चंडीगढ़/हिसार। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश का असर मैदानी इलाकों पर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में रात्रि का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। बफीर्ली हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं कृषि मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि आज से मौसम फिर बदलेगा और 27-28 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैधशालाओं से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे मैदानी इलाके में सबसे कम रहा। Haryana-Punjab Weather

    पंजाब के फिरोजपुर में यह 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। औसतन हरियाणा प्रदेश पंजाब से ज्यादा ठंडा साबित हुआ। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। 26 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। डॉ. खीचड़ ने कहा कि 29 जनवरी से शुष्क मौसम लौटेगा, जिससे कड़ाके की ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। अलसुबह और देर रात को कहीं-कहीं धुंध भी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं, खासकर गेहूं और सरसों की फसलें ठंड से प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों को कोहरे के मद्देनजर सतर्क रहने की हिदायत दी है। Haryana-Punjab Weather

    कहां कितना न्यूनतम तापमान

    महेंद्रगढ़: 1.9
    हिसार: 2.4
    सरसा: 3.2
    गुरुग्राम: 3.3
    फिरोजपुर: 3.4
    भिवानी: 3.5
    भटिंडा: 4.0
    एसबीएस नगर: 4.4
    फरीदपुर: 4.5
    गुरदासपुर: 4.5