हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नवागत मण्डलाय...

    नवागत मण्डलायुक्त नागेन्द्रप्रताप ने संभाला पदभार, अधिकारीगण मौजूद रहे

    Agra News
    Agra News: नवागत मण्डलायुक्त नागेन्द्रप्रताप ने संभाला पदभार, अधिकारीगण मौजूद रहे।

    मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं नागेंद्र प्रताप, साल 2010 बैच के हैं आईएएस अधिकारी

    आगरा (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Agra News: आज रविवार को नवागत मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने आयुक्त आगरा मण्डल, आगरा के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान मण्डल आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी आगरा अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती मंजूलता और पदम चंद्र मिश्र ने नवागत मण्डल आयुक्त का पदभार ग्रहण करने पर बुके देकर बधाई दी। इससे पूर्व नवागत आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

    बता दें कि नवागत मण्डलायुक्त नागेन्द्र प्रताप सिंह वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। इससे पूर्व वे वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी, वर्ष 2017 में लखनऊ यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और वर्ष 2018 में मथुरा में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2024 में बांदा जिला के जिलाधिकारी के रूप में अपना दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। Agra News

    यह भी पढ़ें:– मीरापुर में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई गई राजा रतन चन्द जी की जयंती