हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    Ghaziabad Railway Station: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक पैनल रूम में लगी आग, समय रहते काबू पाया   

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक पैनल रूम में लगी आग, समय रहते काबू पाया   

    आपात स्थिति से निपटने को प्लेटफार्मों पर सुरक्षा मानक और निगरानी बढ़ाई जाएगी: सुदेश कुमार गुप्ता

    • कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ :चेतन प्रकाश

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गाजियाबाद  रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया।  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच स्थित इलेक्ट्रिक पैनल रूम में शनिवार देर रात  अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। Ghaziabad News

    आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन पर यात्री सुचारू रूप से सफर कर रहे हैं और किसी प्रकार की कोई हड़बड़ी या रुकावट नहीं हुई। डीएसपी सुदेश कुमार गुप्ता ने कहा  कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्लेटफार्मों पर सुरक्षा मानक और निगरानी बढ़ाई जाएगी। Ghaziabad News