हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मदरसा फैजुल क...

    मदरसा फैजुल कुरान में सालाना इम्तिहान संपन्न

    Kairana News
    Kairana News: मदरसा फैजुल कुरान में सालाना इम्तिहान संपन्न

    मुबशशिरा कुरैशी और उमर सलमानी ने मारी बाजी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला शेखबद्धा नाईयों वाली मस्जिद मकतब फैजुल कुरान में सालाना इम्तिहान का उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और दीनी तालीम का शानदार प्रदर्शन कर मौजूद उलेमाओं और मेहमानों का दिल जीत लिया। मदरसे के जिम्मेदार इसरार कुरैशी और उस्ताद कारी साहिल कस्सार की देखरेख में आयोजित इस इम्तिहान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    मौलाना अज़ीम और मुफ्ती मोईन कुरैशी ने बतौर परीक्षक बच्चों की योग्यता को परखा। बालिका वर्ग में मुबशशिरा कुरैशी ने प्रथम स्थान और हुमेरा सलमानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मोहम्मद उमर सलमानी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि मोनिश कुरैशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा के दौरान बच्चों ने बेहद सुरीली आवाज में कुरान-ए-करीम की तिलावत की। साथ ही, परीक्षक द्वारा पूछे गए दीनी मालूमात और रोजमर्रा के मसलों से जुड़े सवालों के बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिए, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। Kairana News

    बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए हैदराबाद से पहुंचे दिलशाद उर्फ बब्लू और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक उपाध्यक्ष फैजान अहमद ने शिरकत की। मेहमानों ने सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड और पुरस्कार भेंट किए। इस मौके पर मास्टर रियाज सलमानी, गुलजार सलमानी इरशाद कुरैशी बिलाल अज़ीज़ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वह कौम और देश का नाम रोशन कर सकें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या