हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More

    Government School: अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

    Ratia News
    Ratia News: अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

    पंचायत ने शिक्षा विभाग से की मांग

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Government School News: गांव ब्राह्मणवाला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापकों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल में वर्तमान में 162 बच्चे अध्ययनरत हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए केवल तीन अध्यापक ही तैनात हैं। Ratia News

    अध्यापकों की कमी को लेकर गांव ब्राह्मणवाला की पंचायत ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूल में शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है। पंचायत की सरपंच कर्मजीत कौर व सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह ने बताया कि अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षा नजदीक होने के बावजूद बच्चे बिना अध्यापक के खाली कक्षाओं में बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से लगभग तीन महीने पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया था। Ratia News

    इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज एक बार फिर पंचायत की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र भेजकर जल्द से जल्द अध्यापक उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। सरपंच ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी अध्यापकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पंचायत ने शिक्षा विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। Ratia News

    यह भी पढ़ें:– कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ