हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीमा पार तस्क...

    सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

    Amritsar News
    सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

    छह आधुनिक पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये नकद बरामद

    • ड्रोन से हथियार-नशा तस्करी का हुआ खुलासा

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने अमृतसर कमिश्नरेट के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय मॉड्यूल के पांच सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान छह आधुनिक पिस्तौलें, 115 ग्राम हेरोइन तथा 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है। Amritsar News

    पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सिमरनजीत सिंह उर्फ मन्नू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, सुखराज सिंह उर्फ जोगा, साजन सिंह उर्फ गुरसाजन सिंह उर्फ लड्डा सभी निवासी गांव रोड़ा वाला कलां (अमृतसर) तथा अमृतसर के गांव रणीके के निवासी मोलकदीप सिंह शामिल हैं। बरामद हथियारों में आॅस्ट्रिया निर्मित दो 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौलें, तुर्की निर्मित एक जिगाना पिस्तौल, दो .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौलें शामिल हैं। इनके साथ कुल 10 कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

    ड्रोन के जरिए तस्करी का खुलासा | Amritsar News

    डीजीपी गौरव यादव ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करी नेटवर्क से सीधे जुड़े हुए थे। वे ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों की जांच तेजी से की जा रही है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह आदतन अपराधी हैं तथा पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।

    दुबई कनेक्शन और हवाला लिंक की जांच जारी

    पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। पुलिस टीमें अब इस तस्करी नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, ड्रग मनी के स्रोत तथा हवाला रास्तों की गहन जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई से सीमा पार तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है और आगे भी ऐसे नेटवर्क को नष्ट करने के प्रयास जारी रहेंगे। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– बाइक चोरी की तीन वारदातें सुलझीं, एक गिरफ्तार