हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बुढलाडा की ती...

    बुढलाडा की तीन बहनों ने एक साथ पास की यूजीसी नेट परीक्षा

    Mansa News
    Mansa News: बुढलाडा। नेट पास करने वाली तीनों बहनों को घर निर्माण के लिए चेक भेंट करते विधायक प्रिंसिपल बुधराम।

    घर निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

    बुढलाडा (सच कहूँ/संजीव तायल)। Budhlada News: बुढलाडा निवासी बिकर सिंह की तीन होनहार बेटियों ने एक साथ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद परिवार को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। Mansa News

    जानकारी के अनुसार, हलका विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने यह मामला पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के संज्ञान में लाया था। विधायक ने बताया कि तीनों बेटियों ने घरेलू आर्थिक तंगी के बावजूद एक छोटे और साधारण घर में रहकर कठिन परिश्रम से नेट परीक्षा पास की है।

    इस पर वित्त मंत्री ने तुरंत 2.50 लाख रुपये की सहायता मंजूर कर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए कि परिवार के घर के निर्माण या मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने परिवार के घर जाकर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने तीनों बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और हौसले के आगे कठिनाइयां बाधा नहीं बन सकतीं। इस मौके पर जगतार सिंह, मेजर सिंह (पूर्व पंच), दर्शन सिंह रतिया, हरमेश नंबरदार, बलू प्रेमी, नछत्तर सिंह, बलजीत सिंह बग्गा सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी उपस्थित रहे और परिवार को शुभकामनाएं दीं। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– इमरान ने रिहाई की गुहार लगायी, आंखों की गिरती रोशनी का दिया हवाला