हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टीटीई की सतर्...

    टीटीई की सतर्कता से यात्री को भुला लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला

    Jodhpur News
    Jodhpur News: टीटीई की सतर्कता से यात्री को भुला लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jodhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई गोपाल लाल मीणा की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से ट्रेन मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे जयपुर निवासी मोहनलाल वर्मा का लैपटॉप बैग सुरक्षित रूप से वापस दिलाया गया।

    जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यात्री मोहनलाल वर्मा 19 फरवरी को ट्रेन संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस में कोच संख्या बी-1 में बर्थ संख्या 38 पर वाराणसी से जयपुर तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वे अपना लैपटॉप बैग ट्रेन में ही भूल गए।

    ड्यूटी के दौरान बैग मिलने पर कोच के टीटीआई गोपाल लाल मीणा ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित यात्री का पीएनआर चेक कर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उन्हें बैग भूल जाने की सूचना दी। Jodhpur News

    इसके पश्चात मामले की सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल जोधपुर को दी गई तथा आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। यात्री के छोटे भाई को फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया,जहां पहचान की पुष्टि के उपरांत बैग सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष देखभाल करें।

    यह भी पढ़ें:– दावे व आपत्तियों के लिए रविवार को लगेगा विशेष शिविर