हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कागदाना में प...

    कागदाना में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल करते हुए किया ये सराहनीय काम

    Sirsa News

    501 पौधे वितरित किये

    नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। कागदाना स्थित जमीदारा फिलिंग स्टेशन ने अपनी वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल करते हुए 501 फलदार व छायादार पौधे वितरित किए। पेट्रोल और डीजल भरवाने आए ग्राहकों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर ईंधन भी, उपवन भी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु रस्तोगी (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, एचपीसीएल) एवं अभिषेक कटारिया (खुदरा बिक्री अधिकारी, एचपीसीएल) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ईंधन से वाहन चलते हैं, लेकिन पेड़ों से जीवन चलता है, इसलिए दोनों का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। पेट्रोल पंप के संचालक मोहित बैनिवाल ने बताया कि वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण एक स्थायी समाधान है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि जमीदारा फिलिंग स्टेशन से केवल शुद्ध ईंधन ही नहीं, बल्कि हरियाली का संदेश भी जाए। इस अवसर पर पेट्रोल पंप का समस्त स्टाफ व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Sirsa News